फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Crime

सरायअकिल की पूर्व चेयरमैन के पति पर बलात्कार का केस दर्ज

Wed, 18 Sep 2019 01:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi Crime
Kaushambi Crime
गोरखपुर की महिला ने लगाया था आरोप, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

करारी (कौशाम्बी)। सरायअकिल कस्बे की पूर्व चेयरमैन के पति पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हो गई है। उन पर गोरखपुर की एक महिला ने चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

गोखपुर जिले के कैंट कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी सरायअकिल में है। पीड़िता की मानें तो रिश्तेदार का कस्बे की पूर्व चेयरमैन के पति रवीन्द्र जायसवाल से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में समझौता कराने के लिए वह अप्रैल 2018 में सरायअकिल आई थी। 15 और 17 अप्रैल को कोतवाली में पंचायत हुई। आरोप है कि इसके बाद 25 अप्रैल को पूर्व चेयरमैन पति महिला को अपनी कार में बैठाकर मंझनपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने महिला को नशीला पानी पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर चलती कार में ही दुष्कर्म किया। करारी इलाके में म्योहर के समीप जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की कहना है कि घटना की शिकायत कई बार उसने स्थानीय पुलिस से की। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। सोमवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी चेयरमैन पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर दोषी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। वहीं, पूर्व चेयरमैन पति का कहना है कि इल्जाम लगाने वाली महिला को वह जानते तक नहीं है। पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा है। पड़ोसी के इशारे पर ही महिला ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed