{"_id":"64e111dfc610c7ca9f0f6026","slug":"in-the-english-medium-primary-school-the-teacher-washed-the-car-with-the-children-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-2303-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में शिक्षक ने बच्चों से धुलवाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में शिक्षक ने बच्चों से धुलवाई कार
Sun, 20 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में शिक्षक ने बच्चों से धुलवाई कार
नेवादा। चायल ब्लाॅक के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल कठरा में तैनात सहायक अध्यापक ने बच्चों से अपनी कार धुलवाई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि, वीडियो सर्दी के दिनों का है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद शनिवार को अफसर मामले की जांच करने स्कूल पहुंचे।
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल कठरा में कुल 307 बच्चों का नामांकन है। वहां पर प्रधानाध्यापक सुखलाल चौधरी, सहायक अध्यापक भीम प्रकाश, दुर्गापति त्रिपाठी, रागिनी मिश्रा, अर्चना सिंह, शिक्षामित्र रुद्रदेव मिश्रा, प्रतिमा देवी, गुड़िया की तैनाती है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें स्कूल के अंदर खड़ी बगैर नंबर प्लेट वाली ब्रिजा कार की कुछ स्कूली बच्चे धुलाई व साफ सफाई करते दिख रहे हैं। स्कूल के बच्चों से कार साफ कराने का वीडियो अफसरों के पास पहुंचा तो खलबली मच गई। जिस कार की बच्चे साफ सफाई कर रहे हैं, वह स्कूल में तैनात एक सहायक अध्यापक की बताई जा रही है। हालांकि, यह वीडियो सर्दी के मौसम का है। इसमें दिख रहे बच्चे ऊनी कपड़े और जैकेट पहने हुए हैं। शनिवार को प्रभारी बीईओ नीरज कुमार उमराव ने स्कूल पहुंच कर मामले की जांच की। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुखलाल चौधरी ने बताया कि वीडियो पुराना है, लेकिन उनके विद्यालय का ही है। जिस दिन का यह मामला है वह उस दिन स्कूल में मौजूद नहीं थे। प्रभारी बीईओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो सहायक अध्यापक दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।