फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   in quarrel with brother a man died in suspected conditions

भाई से विवाद के बाद घर से निकले युवक का कुएं में मिला शव

Tue, 30 Jun 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
in quarrel with brother a man died in suspected  conditions
संपत्ति बंटवारे को लेकर बड़े भाई से हुए विवाद के बाद घर से लापता युवक का सोमवार सुबह कुएं में शव मिला। खोजबीन में जुटी मां ने शव मिलने के बाद बड़े बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोखराज कोतवाली के पल्टीपुर टेढ़ीमोड़ निवासी राम प्रसाद के पांच बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा महेश (22) चाट का ठेला लगाता है। रविवार शाम महेश का बड़े भाई दिनेश से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महेश रहस्मय हालत में गायब हो गया।
विज्ञापन

रात भर महेश घर नहीं आया तो सोमवार सुबह उसकी मां गुडिय़ा देवी खोजबीन करने लगी। सुबह करीब दस बजे घर से तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित कुएं में महेश का शव मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है गुड़िया की तहरीर पर मृतक के बड़े भाई दिनेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दिनेश को घर से गिरफ्तार किया कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed