{"_id":"6402d35b5b25556c9707e364","slug":"headmaster-held-hostage-by-parents-for-touching-girl-students-maliciously-kaushambi-news-c-3-1-70168-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छात्राओं को बदनीयती से छूने पर हेडमास्टर को अभिभावकों ने बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छात्राओं को बदनीयती से छूने पर हेडमास्टर को अभिभावकों ने बंधक बनाया
Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर बदनीयती से छात्राओं को छूने पर अभिभावकों ने हंगामा करते हुए उसे बंधक बना लिया। पुलिस मशक्कत के बाद आरोपी हेडमास्टर को थाने ले गई। देर शाम पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर हेडमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अंतू के प्रयागनगर पारा हमीदपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को गांव के बच्चे पढ़ने आए थे। आरोप है कि दोपहर में पढ़ाई के दौरान हेडमास्टर संतोष बरनवाल ने बदनीयती से कुछ छात्राओं को छुआ। छात्रों ने अपने अभिभावकों को आपबीती सुनाई। जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे।
ग्रामीणों ने हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शिक्षक एक वर्ष से स्कूल की छात्राओं के साथ इस तरह की हरकतें करता रहता था। कई बार इसका विरोध किया गया लेकिन हेडमास्टर की आदत में सुधार नहीं हुआ था।
विज्ञापन
किसी तरह अंतू पुलिस ने शिक्षक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले गई। देर शाम एक छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर संतोष बरनवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अंतू ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हेडमास्टर निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी हेडमास्टर संतोष बरनवाल को देर शाम प्रभारी बीएसए शिव बहादुर मौर्य ने निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी संडवाचंद्रिका को सौंपी है।