{"_id":"5fbc07828ebc3e9bf00e1c52","slug":"girl-gang-raped-video-viral-on-social-media-kaushambi-news-ald292237830","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया में किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया में किया वायरल
विज्ञापन

मंझनपुर। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव की एक युवती को पड़ोस के दो युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए। इसके बाद युवती से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने आपबीती सुनाई। इस पर परिजन दंग रह गए। शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली एक युवती का कहना था कि 25 अक्तूबर को पड़ोस में रहने वाले धनंजय सिंह व अंकित सिंह उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया। वीडियो दिखाकर अक्सर वे लोग उसके साथ दरिंदगी करते रहे। बाद में वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर युवती किसी तरह घर भाग आई। उसने सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर मनीष पांडेय का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।