Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four thieves arrived in a car without a number plate

Kaushambi News: बिना नंबर प्लेट की कार से आए थे चार चोर, दूसरे जिलों के निवासी होने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Four thieves arrived in a car without a number plate
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा गुप्ता के घर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को नए सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह बात सामने आई है कि वारदात को अंजाम देने के लिए चार चोर बिना नंबर प्लेट की एक चार पहिया गाड़ी से पहुंचे थे। पुलिस को अंदेशा है कि चोर दूसरे जनपदों के निवासी हैं, जिसके चलते प्रयागराज और प्रतापगढ़ में भी उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्तों की अहम जानकारी मिली है। जांच में पता चला है कि चोर जिस चार पहिया वाहन से आए थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। फुटेज में अंदर से केवल एक व्यक्ति बैग के साथ बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद सभी आरोपी एक साथ फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि गिरोह के सदस्य कौशाम्बी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के आसपास के इलाकों में छिपे हो सकते हैं। इसके लिए पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध एक बिना नंबर प्लेट की चार पहिया गाड़ी से आते दिखाई दिए हैं। वारदात के बाद सभी उसी वाहन से फरार हुए। पुलिस टीम उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कौशाम्बी के अलावा प्रयागराज और प्रतापगढ़ समेत आसपास के अन्य जनपदों में भी उनकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed