फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Devotees take a dip of faith on Mouni Amavasya

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 12 Feb 2021 12:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith on Mouni Amavasya
Devotees take a dip of faith on Mouni Amavasya - फोटो : KAUSHAMBI
मौनी अमावस्या पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए जिले भर के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर भोर से भक्तों की भीड़ रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। भक्तों ने स्नान के बाद दान-पुण्य भी किया। घाटों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता हैं। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर गंगा नदी, और जलकुंड में स्नान- दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। इस दिन दिया गया दान सौ गुना फलदायी होता है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर बृहस्पतिवार की भोर से ही दोआबा के कड़ा स्थित कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, बाजार घाट, असदपुर घाट, बदनपुरघाट, पल्हाना, संदीपन, कांकराबाद, फतेहपुर आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक घाटों पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने-अपने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद तिल के लड्डू, तिल का तेल, गर्म कपड़े आदि का दान भी किया। इसके बाद स्थानीय मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए कड़ा के कुबरी, संदीपन और पल्हाना घाट पर पुलिस मुस्तैद रही। इन घाटों पर पांच सौ मीटर पहले से बैरिकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों को रोक दिया गया था।

समाजसेवी ने श्रद्धालुओं को खिलाया प्रसाद
मौनी अमावस्या पर्व पर शक्तिपीठ कड़ा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां शीतला के दरबार में माथा टेका। घाट से पहले टेढ़ीमोड़ तिराहे पर समाजसेवी दुलीचंद्र अग्रहरि व भाजपा नेता अरुण केसरवानी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर श्यामू अग्रहरि ,निवर्तमान प्रधान लवलेश कुमार , रोहित कुमार , सुमित अग्रहरि , सचिन , मोनू , अमन , कवि, हर्षित समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Devotees take a dip of faith on Mouni Amavasya

Devotees take a dip of faith on Mouni Amavasya- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed