फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   demonstration in manjhanpur

निजी स्कूलों की मनमानी पर गरजे ‘आप’ कार्यकर्ता

Wed, 13 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 13 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
demonstration in manjhanpur
demonstration
निजी स्कूल संचालकों पर शिक्षा के नाम अभिभावकों को लूटे जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने हुंकार भरी। मंझनपुर में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। अनदेखी पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शिक्षा का नया सत्र शुरू होते ही बच्चों के नामांकन, फीस और पाठ्य पुस्तकों, कापियां, ड्रेस आदि के नाम पर निजी स्कूलों में अभिभावकों से मनमानी वसूली की जा रही है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुट्ठी तानी। मंझनपुर में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के बाजारीकरण को खत्म करने का नारा लगाते हुए जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


इसमें दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं दिए जाने, निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर चुनिंदा दुकानों से कापी, किताब, ड्रेस आदि की खरीददारी की बाध्यता को समाप्त कराने, मनमानी फीस वसूली करने की जांच कराकर स्कूल की मान्यता रद्द किए जाने, शिक्षा को सस्ता बनाने के दिशा में कार्य करने, 25 फीसदी गरीब बच्चों का दाखिला कान्वेंट स्कूल में कराए जाने, निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए राज्य और जिलास्तरीय कमेटी बने, जिसमें आमजन को शामिल किया जाए, निजी स्कूलों के अध्यापक-अध्यापिकाओं को उचित मेहनताना दिए जाने, निजी स्कूलों की सालाना आडिट किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर सुनील कुमार, पंकज श्रीवास्तव, राकेश कुमार, निरंजन, विजय कुमार, सावंत सरोज, रोहित कुमार, सरिता देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed