फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lover told her to die; heartbroken girlfriend consumed poison, condition critical.

कौशाम्बी : प्रेमी बोला मर जाओ, आहत प्रेमिका ने खा लिया जहर, हालत नाजुक

Wed, 07 Oct 2026 07:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Oct 2026 07:03 PM IST
सार

कोखराज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक प्रेम संबंध बनाए रखने और फिर दूसरी युवती से सगाई करने से क्षुब्ध युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Lover told her to die; heartbroken girlfriend consumed poison, condition critical.
प्रेमिका ने किया खुदकुशी का प्रयास। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक प्रेम संबंध बनाए रखने और फिर दूसरी युवती से सगाई करने से क्षुब्ध युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोखराज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी का गांव के ही नरेंद्र कुमार पुत्र रामहित कोरी से पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोप है कि नरेंद्र शादी का भरोसा देकर लगातार युवती से मिलता रहा। दोनों शादी के लिए राजी थे। इसी बीच युवती को जानकारी हुई कि नरेंद्र ने दूसरी युवती से सगाई कर ली है।

विज्ञापन

इसके बाद युवती ने नरेंद्र से सगाई तोड़कर उससे शादी करने की बात कही। आरोप है कि नरेंद्र ने शादी करने से साफ इन्कार करते हुए उसे मर जाने की बात कह दी। इससे आहत युवती ने चार अक्तूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed