फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth body found on DFC line; suspected case of murder and dumping of the body.

कौशाम्बी : डीएफसी लाइन पर मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, मोबाइल पर आ रही थी किसी लड़की की कॉल

Wed, 30 Sep 2026 11:39 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पर मंगलवार/बुधवार की रात करीब एक बजे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Youth body found on DFC line; suspected case of murder and dumping of the body.
सुरेश कुमार मौर्य। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पर मंगलवार/बुधवार की रात करीब एक बजे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मोबाइल फोन मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रसूलपुर गिरसा निवासी सुरेश कुमार मौर्य (25) पुत्र श्यामलाल के रूप में बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के मुताबिक, सुरेश 28 सितंबर को सूरत से घर आया था। वह सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 29 सितंबर की सुबह वह यह कहकर घर से निकला था कि मौसी के यहां दशहरा पर्व मनाने जा रहा है। परिजनों ने जब उसकी मौसी से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सुरेश वहां पहुंचा ही नहीं था और करीब 10 मिनट बाद कहीं चला गया था।
विज्ञापन


बताया गया कि घटना से करीब 10 घंटे पहले सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो भी पोस्ट किए थे। इसके बाद उसका शव डीएफसी लाइन पर मिला। परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर आ रही थी किसी लड़की की कॉल

परिजनों के मुताबिक मृतक के फोन पर लगातार किसी लड़की के कॉल आ रहे थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल, ईयरफोन और चप्पल मिली है। चेहरे पर चोट के निशान और एक हाथ टूटा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed