फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demand for a CBI inquiry into the death of Dr. Sonelal Patel

Kaushambi News: डॉ. सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 25 Dec 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 25 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for a CBI inquiry into the death of Dr. Sonelal Patel
डॉ. सोनेलाल पटेल की मृत्यु की सीबीआई जांच का ज्ञापन सौंपती सिराथू विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल व अन्
अपना दल (कमेरावादी) के संस्थापक और पिछड़े-दलित-वंचित वर्ग के जननेता रहे डॉ. सोनेलाल पटेल की संदिग्ध मृत्यु को लेकर सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और केंद्रीय जांच ब्यूरो से निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल की मौत को लेकर आज भी कई सवाल अनुत्तरित हैं। यह मामला सामान्य दुर्घटना नहीं लगता और इसके पीछे साजिश की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि घटना के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी स्वतंत्र और पारदर्शी जांच न होने से पीड़ित परिवार के साथ प्रदेशभर के समर्थकों में असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने किसानों, पिछड़े वर्ग, दलितों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। ऐसे जननेता की मृत्यु की सच्चाई सामने आना समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच होने पर ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पल्लवी पटेल ने राज्यपाल से सांविधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को सीबीआई जांच की संस्तुति भेजने की मांग की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed