फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   criminal robbery from ice cream traders

कौशाम्बी : बदमाशो ने आइसक्रीम कारोबारी को तमंचा सटा कर लूटा, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 20 Aug 2022 01:27 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

पिपरी कोतवाली के लालापुर निवासी रोहित गुप्ता आइसक्रीम का कारखाना चलाते हैं। बुधवार को वह चौराडीह बाजार में लगे वार्षिक मेले में अपने सेल्समैन संतोष कुमार के साथ मैजिक से आइसक्रीम बेचने गए थे।

विज्ञापन
criminal robbery from ice cream traders
लूटपाट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चरवा कोतवाली के चौराडीह गांव के मेले से घर लौट रहे आइसक्रीम कारोबारी को बदमाशों ने तमंचा सटा कर लूट लिया। कारोबारी के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

 


पिपरी कोतवाली के लालापुर निवासी रोहित गुप्ता आइसक्रीम का कारखाना चलाते हैं। बुधवार को वह चौराडीह बाजार में लगे वार्षिक मेले में अपने सेल्समैन संतोष कुमार के साथ मैजिक से आइसक्रीम बेचने गए थे। शाम करीब सात बजे दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे तभी रास्ते पर एक व्यक्ति सड़क पर लेटा मिला।

विज्ञापन

 


रोहित ने सोचा शायद कोई हादसे का शिकार हुआ है। गाड़ी रोककर रोहित व सेल्समैन मदद के लिए पहुंचे तो सड़क पर पड़े युवक ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद झाड़ियों मे छिपे उसके तीन अन्य साथी भी आ गए। बदमाशों ने रोहित व उसके सेल्समैन को बेरहमी से पीटा और पांच हजार रुपये छीन लिए। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। जख्मी कारोबारी व सेल्समैन को तिल्हापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed