फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The deal pretext of marriage teenager

शादी का झांसा देकर किशोरी का किया सौदा

Sat, 29 Aug 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 29 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर।  सैनी इलाके के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर इलाहाबाद के दो युवकों ने सौदा कर दिया। खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने सैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोरी के साथ युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पखवारे भर पहले संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन के बाद जाना कि रिश्तेदारी में गांव आए इलाहाबाद के दो युवक शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गए। बेटी की तलाश में पीड़ित मां खोजते हुए युवकों के घर पहुंची तो वह नहीं थी। पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि शादी का झांसा देकर भगाने के बाद युवकों ने उसकी बेटी को कहीं ले जाकर बेच दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद युवक घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बेटी के सौदे की जानकारी के बाद बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां सैनी कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धूमनगंज थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। किशोरी का सौदा हुआ या फिर युवक ही उसे कहीं रखे हैं, यह पता बाद में चलेगा। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed