{"_id":"57c72d024f1c1b417a2cb29e","slug":"tanker-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर की टक्कर में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाने के रहीमाबाद चौकी के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई और उसके दो बेटे घायल हो गए। साथ में रही पत्नी स्थानीय लोगों की मदद से शव लेकर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। बुधवार को परिजनों ने शव गांव में ही दफना दिया।
थानाक्षेत्र के तिलगोड़ी निवासी रईश अहमद (32) पुत्र शफीक मंगलवार की शाम अपने पांच वर्षीय बेटे आफताब का इलाज कराने के लिए इलाहाबाद जा रहा था। बाइक में उसके साथ सात वर्षीय बेटा राशि और पत्नी रेशमा भी सवार थी। वह जैसे ही पिपरी थाने की रहीमाबाद चौकी के पास पहुंचा सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में रईश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनाें बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बाल-बाल बची पत्नी रेशमा घटना के बाद घायल बेटों और पति का शव लेकर घर चली आई। बुधवार की शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव गांव में ही दफना दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल है।