{"_id":"5702b8124f1c1b205ec811a0","slug":"susaide-in-puramufti-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर अधेड़ ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटककर अधेड़ ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
संदिग्धदशा में रविवार की रात कोइलहा गांव के अधेड़ की मौत हो गई। सोमवार की सुबह कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। माना जा रहा है कि रात में किसी बात पर उसका बीवी से झगड़ा हुआ था। कहासुनी के बाद तैश में आकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी। अधेड़ की मौत से घर में कोहराम मचा है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव निवासी धर्मपाल (50) किसान था। सोमवार की सुबह कमरे में उसकी लाश धन्नी से रस्सी के सहारे फंदे से लटकी मिली। सुबह अधेड़ की लाश फंदे से लटकती देख घर-परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शाम को खेत से लौटने के बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। दोनों करीब घंटेभर तक झगड़ते रहे। माना जा रहा है कि इसी कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ के खुदकुशी करने को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। वहीं घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।