फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   saini police

11 साल बाद सैनी पुलिस ने दोहराया इतिहास

Fri, 16 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 16 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
saini police
crime
सैनी कोतवाली पुलिस ने अपने अजीब हरकतों के लिए हमेशा जानी जाती रही। 11 साल बाद इस कोतवाली पुलिस ने दोबारा अपना इतिहास दोहराया है। तत्कालीन कोतवाल केपी गुप्ता के कार्यकाल में दो सिपाही गुरूकुल आश्रम के समीप मिले एक शव को सरकारी जीप में लादकर फतेहपुर गए थे, जहां खागा सीओ ने रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसकी जांच अभी भी चल रही है। सीओ ने मामला दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


   वर्ष 2005 में सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरूकुल आश्रम के समीप एक शव मिला था। अधेड़ का शव था। तत्कालीन इंस्पेक्टर केपी गुप्ता मौके पर पहुंचे थे, इसके बाद वह वापस आ गए थे। दोबारा वहां सरकारी जीप से ड्राइवर व सिपाही सुभाष व वीरेंद्र पहुंचे। शव को लादकर वह फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र पहुंचे। वह फतेहपुर में हाईवे किनारे शव उतार ही रहे थे कि खागा सीओ वहां पहुंच गए। सरकारी जीप से सिपाहियों को शव उतारता देख, सीओ ने दोनों को अपने हमराहियों से हिरासत में लेकर अधिकारियों को सूचना दी थी। इसके बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ खागा कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। कोतवाल की पैरवी पर सिपाहियों को छोड़ा गया। इसके बाद पुलिस शव लेकर वापस आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अभी तक इसकी जांच चल रही है। अभी तक पुलिस की फाइलों में यह मामला लंबित चल रहा है और सैनी पुलिस ने दोबारा वही घटना अंजाम दे दी।
विज्ञापन


भक्त की हत्या से आश्रम के लोग बेखबर
पूर्व प्रधान गोमती देवी गुलामीपुर के समीप मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति की ओर से होने वाले सत्संग में प्रत्येक गुरुवार को जाती थीं। बीते गुरुवार को आश्रम से बाहर निकलते ही गोमती देवी घटना का शिकार हुई, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। इस गुरुवार को आश्रम में हजारों की तादाद में महिलाएं आई थीं, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि गोमती देवी उनके बीच नहीं रही। आश्रम के जिम्मेदारों ने भी पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed