फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   24 bottles of Indian-made foreign liquor being transported from Haryana to Bihar seized.

Firozabad News: हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Fri, 09 Oct 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
24 bottles of Indian-made foreign liquor being transported from Haryana to Bihar seized.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
टूंडला। जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर शाम प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 के पश्चिमी छोर पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में बैठे एक रेलयात्री के पास से दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग से हरियाणा मार्का ब्लेंडर प्राइड और बैगपाइपर अंग्रेजी शराब की कुल 24 बोतलें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित कुमार (निवासी चौधुर टोला भवानीपुर, थाना संग्रामपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि बिहार में शराब प्रतिबंधित होने के कारण आरोपी हरियाणा और दिल्ली से अवैध तस्करी कर इसे ले जा रहा था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed