{"_id":"6ac7e544d60f5bab950aeb48","slug":"four-women-questioned-on-charges-of-chain-snatching-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166030-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चेन छीनने के आरोप में चार महिलाओं से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चेन छीनने के आरोप में चार महिलाओं से पूछताछ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के बांसी तिराहा के पास मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब ऑटो में सवार एक महिला ने पास बैठी चार महिलाओं पर चेन छीनने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले गई। तलाशी में उनके पास से चेन नहीं मिली। वहीं, आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
जानकारी के अनुसार, बांसी तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो में सवार महिला अचानक चेन छीनने का आरोप लगाकर शोर मचाने लगी। आसपास के लोगों ने ऑटो रोक लिया और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस पहुंची और महिला के साथ ऑटो में सवार चारों महिलाओं को थाने ले गई। महिला पुलिस की मौजूदगी में चारों की तलाशी ली गई और पूछताछ की गई, लेकिन उनके पास से चेन बरामद नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोप लगाने वाली महिला शहर की निवासी बताई जा रही है। उसने घटना के संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने चारों महिलाओं के नाम-पते दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। चेन छीनने के आरोप की जांच की गई, लेकिन चारों महिलाओं के पास से चेन नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है।