फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inspector and computer operator suspended for negligence

Gonda News: लापरवाही पर इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित

Fri, 09 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Inspector and computer operator suspended for negligence
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली में चरित्र सत्यापन के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। आवेदक के नाम के ही दूसरे व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड चरित्र सत्यापन रिपोर्ट में जोड़ दिया गया। आवेदक व दूसरे व्यक्ति के पिता का नाम भी एक है। पहचान व पते का सत्यापन किए बिना ही रिपोर्ट ऑनलाइन अग्रसारित कर दी गई।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने करनैलगंज के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी संजय मिश्र को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

करनैलगंज के बसालतपुर निवासी अंकित श्रीवास्तव ने चरित्र प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन सीसीटीएनएस के माध्यम से करनैलगंज कोतवाली पहुंचा। सत्यापन के दौरान रूदौलिया निवासी एक अन्य अंकित श्रीवास्तव व उसके पिता का नाम आवेदक अंकित श्रीवास्तव व उनके पिता से मिलता पाया गया। रूदौलिया निवासी अंकित श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज एफआईआर का आपराधिक विवरण आवेदक अंकित की रिपोर्ट में जोड़कर ऑनलाइन अग्रसारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर एसपी ने सीओ करनैलगंज आनंद राय से जांच कराई। जांच में सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने केवल नाम और पिता के नाम के आधार पर रिपोर्ट तैयार की थी। आवेदक के पते और पहचान का दूसरे व्यक्ति से मिलान नहीं किया गया। इससे सत्यापन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की ओर से पर्यवेक्षण में भी शिथिलता पाई गई।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य विभागीय कार्रवाई भी चल रही है। नरेंद्र प्रताप राय वर्तमान में एएचटीयू के प्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed