{"_id":"6ac7e361a6279a27bf08ede3","slug":"fgfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108554-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रांसफॉर्मर का खंभा कार के बोनट पर गिरा, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रांसफॉर्मर का खंभा कार के बोनट पर गिरा, चालक बाल-बाल बचा
विज्ञापन
फोटो
-बस में बिजली के तार अटकने से हुआ हादसा, कार क्षतिग्रस्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिजली के तार में बस के फंसने से बड़ा हादसा हो गया। तार खिंचने के कारण ट्रांसफॉर्मर का खंभा उखड़कर सड़क से गुजर रही एक कार के बोनट पर जा गिरा। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। चालक को कोई चोट नहीं आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली निवासी साहिल रस्तोगी बृहस्पतिवार को अपनी कार से कृष्ण वाटिका की ओर से क्रॉसिंग रिपब्लिक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव रिछपाल गढ़ी के पास उनकी कार के आगे चल रही एक बस में बिजली के तार अटक गए। बस के आगे बढ़ने से तार खिंच गए, जिससे बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर का हिस्सा गिरकर साहिल की कार के बोनट पर आ गिरा। अचानक खंभा गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि कार चालक को किसी तरह की चोट नहीं लगी।