{"_id":"5cbb726abdec22140b20b86f","slug":"rice-mill-operator-died-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा के राइस मिल संचालक की आगरा में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोआबा के राइस मिल संचालक की आगरा में मौत
Sun, 21 Apr 2019 12:58 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। दोआबा के एक राइस मिल संचालक की शुक्रवार रात आगरा में मौत हो गई। चालक को झपकी आने की वजह से उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में ड्राइवर को भी चोट लगी है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
कौशाम्बी के पनालपुर गोपालपुर निवासी महेश प्रसाद (40) गांव में ही राइस मिल चलाते थे। शनिवार रात वह किसी रिश्तेदार के यहां आगरा जा रहे थे। वहां चालक दिनेश को झपकी आने के कारण अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले मृतक का शव लाने के लिए आगरा रवाना हो गए। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल चालक को वहीं, किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।