फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rap crime manjhanpur

विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
rap crime manjhanpur
crime
सरायअकिल इलाके में रविवार की शाम घर में अकेली विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी कहीं भी शिकायत करने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता ने आपबीती अपने पति को बताई। 
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार को घर में अकेली थी। इसी बात का फायदा उठा कर पड़ोसी युवक उसके घर में घुसा और उसको दबोच कर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख पीड़िता चीखने-चिल्लाने लगी। विवाहिता की आवाज सुन आस-पास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को देख आरोपी युवक पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


युवक के  चंगुल से छूटने के बाद विवाहिता ने आपबीती अपने पति से बताई। पड़ोसी युवक का दुस्साहस देख घरवालों के होश उड़ गए। विवाहिता अपने पति को साथ लेकर सोमवार को मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई । एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed