फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pradhan gangrap case

फर्जी मुकदमे में फंसाने पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 19 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
pradhan gangrap case
crime
प्रधान को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने को लेकर प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करके उपजिलधिकारी को मांगों से भरा ज्ञापन सौंपा। प्रधानों द्वारा यह एलान किया गया कि जल्द ही मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रधान संघ धरना देने के लिए मजबूर हो जाएगा। उपजिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले का निस्तारण जल्द ही कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि सैनी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में अनिल कुमार शर्मा ग्राम प्रधान हैं। ग्राम प्रधान का आरोप है कि जब से वह ग्राम प्रधान बने हैं तब से गांव की पूर्व प्रधान फात्मा बीबी पत्नी लियाकत अली अपने समर्थकाें के साथ विरोध कर रही हैं। बार-बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के खिलाफ फर्जी मुकदमे में फंसाने का बराबर प्रयास कर रहे हैं।  प्रधान का आरोप है कि अभी तीन दिन पहले वह दौलतपुर गांव में ओडीएफ के तहत शौचालय निर्माण का कार्य करा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के इशारे पर एक दलित महिला ने मेरे और समर्थकों के ऊपर फर्जी गैंग रेप का आरोप लगा दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इससे नाराज प्रधान विशुन कुमार, संतोष कुमार, राजाराम साहू, मुकेश कुमार, जय प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, बब्लू आदि ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करके उपजिलधिकारी को मांगों से भरा ज्ञापन सौंपा। प्रधानों द्वारा यह एलान किया गया कि यदि जल्द ही मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रधान संघ धरने पर बैठने को मजबूर हो जायेगा। उपजिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले का निस्तारण जल्द ही कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed