{"_id":"56f427454f1c1bd139f14d43","slug":"murder-in-manjhanpur-kotvali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी की मोहब्बत में पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी की मोहब्बत में पत्नी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर के छिकतपुर (कादिराबाद) गांव में विवाहिता की हत्या के बाद विलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के छिकतपुर कादिराबाद गांव में हैवान बने युवक ने मंगलवार की रात भाभी के साथ मिलकर पत्नी सविता देवी (38) को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहलाने वाली इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक के साथ महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं हैं। कोतवाल ने बताया कि हत्या की यह सनसनीखेज घटना देवर-भाभी की दीवानगी में हुई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के छिकतपुर कादिराबाद गांव निवासी कालका प्रसाद पुत्र बाबूलाल मजदूर है। बड़ा भाई दुर्गा मुंबई में रहकर कमाई करता है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते है। कालका की शादी 16 साल पहले सैनी कोतवाली के भानीपुर गांव की रहने वाली सविता देवी (38) से हुई थी। सात साल पहले कालका भाभी मीना देवी की मोहब्बत में अंधा हो गया। पति की करतूत देख उसने कई बार विरोध किया। पति की आदतों में सुधार नहीं होने पर वह मायके चली गई। दो साल पहले बिरादरी की पंचायत के बाद वह ससुराल आयी थी। बताया जा रहा है कि मायके से बुलाकर लाने के बाद भी कालका नहीं सुधरा। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि युवक ने भाभी मीना के साथ मिलकर मोहब्बत की राह में रोड़ा बनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली। दो बेटियों और बूढ़ी मां को बहन के घर अंबावा छोड़ आया। मंगलवार की रात दोनों ने मिलकर सविता की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक घर छोड़कर भाग निकला। बुधवार की सुबह गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विवाहिता की हत्या की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतका के भाई राजकुमार की तहरीर पर कालका और मीना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कालका और मीना को हिरासत में लेने के बाद कर्रा किया तो दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने कातिल युवक और उसकी भाभी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।