{"_id":"5a02148c4f1c1b9e678ba261","slug":"meerapur-kaushambi-takiya-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पड़ोसी के घर किया तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने पड़ोसी के घर किया तांडव
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी के मीरापुर तकिया गांव में सोमवार की सुबह दबंगों ने पड़ोसी के घर पर जमकर तांडव किया। घर में घुस तोड़फोड़ करते हुए गृहस्वामी की पिटाई कर अधमरा कर दिया। चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि नामजद शिकायत पर पुलिस ने डांटकर भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
सैनी कोतवाली के मीरापुर तकिया गांव निवासी श्रीनाथ का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। पुरानी अदावत को लेकर सोमवार की सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोपहर आरोपी साथियों के साथ मिल पड़ोसी के घर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फ ोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने श्रीनाथ को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। पड़ोसी को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित युवक मंगलवार को मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने सैनी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।