फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lightning

बिजली गिरने से चाचा, भतीजी की मौत

Thu, 23 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 23 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
lightning
crime
बुधवार को भोर में हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से करारी के गुवारा गांव में चाचा, भतीजी की मौत हो गई। दोनों आम बीनने के लिए बाग में गए हुए थे। घटना के  बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और पुलिस अफसरों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गंाव निवासी द्वारिका प्रसाद (50) पुत्र पाले लाल और उनकी भतीजी सुमन (12) पुत्री ऊधोलाल सुबह भोर में बाग में आम बीनने के लिए गए थे। इस बीच बारिश तेज हो गई। बरसात से बचने के लिए दोनाें एक पेड़ के नीचे खडे़ हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और दोनों झुलस कर तड़पने लगे। मामले की जानकारी होने पर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े । दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।। घटना के  बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और पुलिस अफसरों ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed