{"_id":"585832c64f1c1bd663e39738","slug":"khaki-action-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की निगहबानी में बालू का अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी की निगहबानी में बालू का अवैध खनन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट पुलिस के नाक के नीचे से बालू के अवैध खनन का सिलसिला जारी है। जमुनापुर और महेवा यमुना घाट से दिन में बोरी के सहारे बालू इकट्ठा कर उसे रात में बेच दिया जाता है। रविवार की रात शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने सर्च आपरेशन चलवाया पर, कारोबारी हत्थे नहीं चढ़े। एसपी ने थानेदार को कड़ी हिदायत देते हुए जमकर फटकार लगाई।
कौशाम्बी में रोक के बाद भी बालू खनन किया जा रहा है। अफसरों की हिदायत के बाद भी जिम्मेदार मनमाना रवैया अख्तियार किए हुए है। बालू खनन के लिए कारोबारियों ने नायाब तरीका निकाला है। महेवा और जमुनापुर यमुना घाट पर पड़ी बालू को मजदूर लगाकर इकट्ठा कराए जाने के बाद उसे देर रात ट्रक और ट्रैक्टर में लाद कर बेच दिया जाता है। रविवार की रात बालू खनन की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने महेवाघाट पुलिस को सर्च आपरेशन चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की पर कारोबारी हाथ नहीं लगे। बताया जा रहा है कि यह गोरखधंधा पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहा है। पुलिस के नाक के नीचे से रोजाना दो चार ट्रैक्टर बालू बेच ली जाती है। एसपी वीके मिश्र ने महेवाघाट एसओ को कड़ी फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि यदि क्षेत्र में बालू का अवैध खनन हुआ तो कार्रवाई संभव है।