{"_id":"24856db0bdab6b90750e3bc79ec8a82f","slug":"kaushambi-news-hindi-news-485","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान ने अधेड़ को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान ने अधेड़ को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास दिलाने के नाम पर ली गई रकम मांगने पर मेड़रहा गांव के पूर्व प्रधान ने अधेड़ को पीटकर लहूलुहान दिया। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
कौशाम्बी ब्लाक के मेड़रहा गांव निवासी फूलचंद्र को इंदिरा आवास का आवंटन हुआ है। बताया कि उसे घर निर्माण के लिए पहली किश्त 35 हजार रूपये भी उसके खाते में भेज दिया गया था। खाते में रकम आने पर पैरवी के नाम पर गांव के ही रहने वाले एक पूर्व प्रधान ने उससे 15 हजार रुपये ले लिया था। भरोसा दिलाया था कि उसे जल्द ही दूसरी किश्त भी दिला दी जाएगी। इसके अलावा कम रेट पर बालू, सीमेंट और ईंट आदि भी मुहैया कराया जाएगा। वहीं पैसा लेने के बाद भी पूर्व प्रधान ने अब तक उसकी कोई मदद नहीं की। इस पर बृहस्पतिवार की सुबह वह पूर्व प्रधान के घर गया और सीमेंट आदि नहीं दिलाने पर 15 हजार रुपये की मांग की।
यह सुनते ही पूर्व प्रधान उससे भिड़ गया। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव करके उसकी जान बचाई। ग्रामीणों के आने पर पूर्व प्रधान और अन्य हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत कौशाम्बी थाने में की। कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थनापत्र दिया। एसपी ने एसओ कौशाम्बी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं पूर्व प्रधान की पिटाई और धमकी से भुक्तभोगी और उसका परिवार सहमा हुआ है।