{"_id":"59b1aa9d4f1c1bfe7f8b4cb9","slug":"karari-crime-case-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदोई ने युवती की लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंदोई ने युवती की लूटी अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी इलाके की एक युवती की अस्मत उसके ननदोई ने ही लूट ली। महीने भर से पीड़िता न्याय के लिए थाने का चक्कर काट रही थी, लेकिन लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि महीने भर पहले उसका ननदोई बहन से मिलाने के बहाने करारी ले गया था। इसके बाद उसे कमरे में छोड़कर बाजार चला गया। देर शाम लौटने पर पीड़िता ने घर चलने को कहा तो ननदोई ने कहा जल्दी भी क्या है। इसके बाद कमरा बंद कर धमकाते हुए उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद देर रात उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला। आपबीती परिजनों को बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि महीने भर से पुलिस उसे इधर-उधर दौड़ा रही है। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बृहस्पतिवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने करारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।