फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roadways bus crashes into bridge railing after steering failure.

Jalaun News: स्टीयरिंग फेल होने से पुल की ग्रिल से टकराई रोडवेज बस

Sat, 29 Aug 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus crashes into bridge railing after steering failure.
फोटो - 04 बेतवा पुल के पास खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज। संवाद
मुहम्मदाबाद। महोबा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस का स्टीयरिंग बृहस्पतिवार रात जालौन-हमीरपुर सीमा पर बने बेतवा पुल पर फेल हो गया। चालक की सूझबूझ से बस बेतवा नदी में गिरने से बच गई, लेकिन पुल के किनारे लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रिल टूटकर नदी में जा गिरी। बस में 60 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


महोबा से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस दिल्ली से वापस महोबा लौट रही थी। डकोर क्षेत्र के मुहाना गांव को पार करने के बाद बस बेतवा पुल पर पहुंची। पुल का अधिकांश हिस्सा पार हो चुका था और चिकासी की ओर जाने के लिए कुछ ही दूरी बची थी। इसी दौरान बस के स्टीयरिंग में अचानक झटका लगा और वह फेल हो गया।
विज्ञापन

बस की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक के लिए ब्रेक लगाकर तत्काल बस रोकना संभव नहीं था। ऐसे में चालक हेमंत और दूसरे चालक चतुर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बस नदी में गिरने के बजाय पुल की ग्रिल से टकराकर रुक गई। टक्कर के बाद ग्रिल टूटकर नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के पुल से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हादसे में दो यात्रियों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

परिचालक संदीप तिवारी ने बताया कि अचानक स्टीयरिंग फेल होने से कुछ समझ में ही नहीं आया। कई यात्री सो रहे थे, लेकिन बस के पुल से टकराते ही सभी जाग गए और घबराकर चीखने लगे। चालकों की सूझबूझ से बस नदी में गिरने से बच गई और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed