{"_id":"6a91db01c5b928016506b562","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-the-expressway-shamli-news-c-26-1-sal1002-172869-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौतएक अन्य हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पार करते समय हिरणवाड़ा के पास बने रेस्ट एरिया में काम करने वाले मजदूर बालेश्वर मांझी (60) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उधर, दूसरे हादसे में एक्सप्रेसवे के निकट साईकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गए।
बिहार के लखीसराय जिले के थाना लखीसराय क्षेत्र के गांव मालिया निवासी बालेश्वर मांझी पिछले कुछ समय से परिवार के साथ हिरणवाड़ा के पास दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बने रेस्ट एरिया में एसजेएम कंपनी में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। बुधवार देर शाम बालेश्वर हाईवे को पैदल पार कर पास के गांव में घरेलू सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्टर लगने से वे घायल हो गए। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बालेश्वर के साथ उनकी पत्नी, बेटी और गांव के अन्य लोग भी इसी क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। साथ में काम करने वाले जल कुमार और सचिन कुमार ने पुलिस को बताया कि बालेश्वर रिश्ते में उनके फूफा लगते थे। जांच अधिकारी कुलजीत सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
उधर, गांव बनतीखेड़ा निवासी देवी सिंह शुक्रवार को रक्षाबंधन पर अपनी बेटी के घर गए थे। देर शाम साइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। बुटराड़ा उपरिगामी पुल से आगे देहरादून एक्सप्रेसवे के निकट पहुंचे तो उसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।