फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two arrested for obtaining goods on loan through Aadhaar-PAN card fraud

Mathura News: आधार-पैन कार्ड में फर्जीवाड़ा कर लोन पर सामान लेने वाले दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for obtaining goods on loan through Aadhaar-PAN card fraud
महावन। आधार कार्ड और पैन कार्ड में हेराफेरी कर फाइनेंस कंपनियों से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य सामान लोन पर लेने वाले दो युवकों को महावन पुलिस ने आगरा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कारब निवासी विपिन चौधरी ने थाना महावन में शिकायत प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उनके आधार और पैन कार्ड को एडिट कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर एक मोबाइल फोन फाइनेंस कराया गया और बाद में उसे हाथरस निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों के आधार और पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज में एडिटिंग कर फर्जी कागजात तैयार करते थे। इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान व अन्य वस्तुएं लोन पर खरीदकर उन्हें दूसरे लोगों को बेच देते थे। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि महावन पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला-बिचपुरी रोड निवासी संजय कुमार और आगरा के ही थाना सदर बाजार के देवरी रोड निवासी प्रिंस को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed