फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Speeding tanker falls into drain; cracks appear in house.

Una News: तेज रफ्तार टैंकर नाली में गिरा, मकान में आई दरारें

Sat, 29 Aug 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 29 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Speeding tanker falls into drain; cracks appear in house.
ऊना। थाना सदर के तहत गांव नगड़ा में तेज रफ्तार तेल टैंकर अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरा। हादसे के दौरान हुए जोरदार धमाके से आसपास के मकान में कंपन हुई और दीवारों में दरारें आ गईं। महिला ने टैंकर चालक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नगड़ा निवासी वीना कुमारी ने बताया कि 27 अगस्त दिन वीरवार को करीब 11 बजे वह घर में मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ और मकान में कंपन महसूस हुई। बाहर आकर देखा तो घर के मुख्य गेट के पास गैलरी की नाली में एक तेल टैंकर का अगला टायर पड़ा था और टैंकर डंगे से टकराकर टेढ़ा हो गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार टैंकर में डीजल और पेट्रोल भरा हुआ था। वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम सौरभ वर्मा निवासी बड़ैहर निचला बताया। महिला का आरोप है कि चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ, जिससे नाली, डंगे और मकान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने चालक पर घटना को लेकर गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed