{"_id":"5cc208ffbdec221456013efa","slug":"injured-lady-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत
Fri, 26 Apr 2019 12:52 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के त्रिलोकपुर हाईवे पर हुए मार्ग हादसे में युवक की मौत के बाद गुरुवार को उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बुधवार को सैनी क्षेत्र के शंभुई निवासी संजय पुत्र वंशी लाल अपनी पत्नी सोमवती और बहन गुड़िया और मासूम बेटे को बाइक पर बिठा कर सिराथू जा रहा था। त्रिलोकपुर हाईवे क पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना की शाम ही संजय (35) की मौत जिला अस्पताल में हो गई थी। मृतक की पत्नी सोमवाती, बहन गुड़िया और मासूम बेटे की दशा नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हेें जिला अस्पताल से एसआरएन रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान सोमवाती (30) ने भी दम तोड़ दिया। गुड़िया और मासूम बेटा अब भी अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहा है।