{"_id":"5c1d36e2bdec2256994df4e1","slug":"home-burnet-from-ht-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन गिरने से गृहस्थी राख, दो बैल मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन गिरने से गृहस्थी राख, दो बैल मरे
Sat, 22 Dec 2018 12:27 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पावर हाउस मंझनपुर से जुड़े पतेरिया मजरा निजामपुर नौगीरा में गुरुवार की रात घर के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से घर में आग लग गई। घटना में दो बैल मर गए और गृहस्थी का सारा समान राख हो गया। आग बुझाने में गृहस्वामी का एक रिश्तेदार भी झुलस गया है।
पतेरिया गांव निवासी गया प्रसाद किसानी करता है। गया प्रसाद के घर के सामने छप्पर पड़ा था। इसी छप्पर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरी थी। गुरुवार की रात करीब 11 बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे घर में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन जान बचाकर बाहर भागे। आपूर्ति बंद कराने के लिए ग्रामीण जेई को फोन कर रहे थे लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। नतीजतन घर की सारी गृहस्थी जल गई। छप्पर के नीचे बंधे दो बैल भी मर गए। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी का रिश्तेदार राजकुमार झुलस गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी हलका लेखपाल को दे दी गई है।