फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   He faked being a relative of the 9 million

मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बनकर ठगा 9 लाख

Wed, 08 Jul 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 08 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
He faked being a relative of the 9 million
नेवादा (कौशाम्बी)। खुद को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताकर औरैया के एक उचक्के ने कनैली गांव के दो युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये ऐंठ लिया। पैसे लेने के बाद युवक फरार हो गया। खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो भुक्तभोगी युवकों ने मंगलवार को उसके खिलाफ नामजद तहरीर सरायअकिल पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव के विकास कुमार यादव पुत्र फूलचंद्र यादव और अजय कुमार पुत्र रामयश ने बताया कि कई साल से यहां एक युवक पिपरमेंट का तेल बेचता रहता था। खुद को इटावा का रहने वाला बताकर यह युवक खुद को मुख्यमंत्री को अपना दूर का रिश्तेदार भी बताता था। विकास की मानें तो उसने मुख्यमंत्री से कहकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 5 लाख और अजय के मुताबिक उससे 4 लाख रुपये भी ऐंठ लिया। पैसा लेने के बाद उसने महीनेभर के भीतर नौकरी दिलाने की बात कही थी। पर, दो महीना बीतने के बाद भी जब वह कहीं नजर नहीं आया, तो दोनों युवक और उनके घरवाले परेशान हो गए।
विज्ञापन


खोजबीन की गई, तो खुलासा हुआ कि यह युवक इटावा नहीं औरैया जिले का रहने वाला है। इतना ही नहीं उसने गांववालों को अपना नाम भी गलत बताया था। उसके इस झूठ का पता चलते ही दोनों परिवार के लोग सन्न रह गए। कई दिनों तक उसकी खोजबीन करने के बाद दोनों युवकों ने मंगलवार को सरायअकिल थाने में पहुंचकर इस युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रज्जन लाल ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद उचक्के के खिलाफ कार्रवाई करके उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। उधर, घटना की भनक लगते ही कनैली गांव के लोग भी इस युवक की करतूत से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed