फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gang rape with the teenager in Westsharira

पश्चिमशरीरा में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 25 Dec 2018 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with the teenager in Westsharira
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ रविवार रात पड़ोस के तीन युवकों ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी ने बताया कि रविवार रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे।

इस दौरान पड़ोसी तीन युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आए। कनपटी पर तमंचा सटाकर तीनों ने बारी-बारी दुराचार किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से डरी-सहमी पीड़ित किशोरी ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


माता-पिता के लौटने पर सुबह उसने पुलिस को तहरीर दी। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने घटना की शिकायत एसपी से भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed