{"_id":"55e3f3b2d8d7ae37812000fe5845b3f0","slug":"crime-news-hindi-news-749","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमसहाईपुर में दबंग पड़ोसी से सहमा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रमसहाईपुर में दबंग पड़ोसी से सहमा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंग पड़ोसी से रमसहाईपुर गांव का एक मजदूर परिवार सहमा हुआ है। पड़ोसी ने अपनी दीवार तोड़कर दरवाजा लगाकर रास्ता रोक दिया है। आरोप है कि विरोध पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। भुक्तभोगी परिवार ने बुधवार को मंझनपुर आकर एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ पइंसा को आरोपों की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहाईपुर गांव निवासी चैतूराम ने बताया कि पड़ोसी से उसका काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में हफ्तेभर पहले पड़ोसी ने अपने मकान के बगल वाली दीवार तोड़कर दरवाजा लगा लिया इससे उसका रास्ता बंद हो गया। पड़ोसी ने उसके घर के सामने खाली जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर विपक्षी मारपीट पर आमादा हो जाता है। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। चैतू की मानें तो शिकायत एसडीएम सिराथू से की गई थी। लेखपाल ने मुआयना किया था। पड़ोसी की जबरदस्ती की रिपोर्ट भी एसडीएम को दी थी। आरोप है कि पुलिस भी दबंग पड़ोसी से मिली हुई है। यही कारण है कि एसडीएम के आदेश के बाद भी पइंसा पुलिस ने पड़ोसी के दरवाजे को बंद कराकर रास्ता साफ नहीं कराया। पड़ोसी और पुलिस की मनमानी से त्रस्त भुक्तभोगी परिवार ने बुधवार को मंझनपुर में एसपी से शिकायत की।