फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

ठगी का शिकार हुई महिला

Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
कानपुर से बेटी के घर मंझनपुर आई महिला बृहस्पतिवार की दोपहर भरी बाजार ठगी का शिकार हो गई। शुद्ध करने के लिए महिला के गहने लेने के बाद ढाेंगी बाबा बने फरेबी ने गिट्टी से भरी पोटली महिला को थमा दी। पोटली को घर जाकर खोलने की हिदायत दी। कहा कि 24 घंटे के पहले पोटली खोलने पर परिवार में बड़ी क्षति संभव है। शुक्रवार की सुबह महिला ने पोटली खोली तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दे दी है।


यशोदा नगर कानपुर की रहने वाली श्यामा देवी पत्नी लक्ष्मी नारायण बृहस्पतिवार को बेटी के घर मंझनपुर आ रही थी। चौराहे पर उतरने के बाद रिक्शे में बैठकर बेटी पूनम के घर नेहरू नगर जा रही थी। करबला के समीप भीड़-भाड़ देख रिक्शा चालक रुक गया। इस इस दौरान एक युवक एक तांत्रिक बाबा की कहानी सुना रहा था। देखते ही देखते बाबा के भेष में एक युवक आ धमका। उसे देखते ही युवक ने मन गढ़ंत कहानियां बतानी शुरू कर दी। महिला बाबा के बातों के जाल में फंस गई। फरेबी ने महिला के गले से जंजीर, झुमका और हाथ से अंगूठी ले लिया। कहा कि इसे शुद्ध करके दिया जाएगा। थोड़ी देर बाद बाबा बने जालसाज ने गहने की जगह गिट्टी की एक छोटी पोटली महिला को थमा दिया। कहा, इसे घर जाने के बाद ही खोलना। इससे पहले यदि इसे खोलोगी तो तुम्हारा नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन


जालसाज के जाल में फंसी महिला बेटी के घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने भी महिला की बातों पर विश्वास कर लिया। शुक्रवार की सुबह बहन के घर जाने के लिए महिला तैयार हुई और जैसे की पोटली खोला उसमें गहने नहीं गिट्टी थे। गहने गायब देख महिला के होश उड़ गए। आनन-फानन में वह बेटी के साथ मंझनपुर कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता से तहरीर लेने के बाद पुलिस ने ढोंगी बाबा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed