{"_id":"6ae658f9e23fb2b4180c2630","slug":"they-used-to-procure-weapons-from-gun-shops-in-meerut-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-166106-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मेरठ, देहरादून और कानपुर के गन हाउस से खरीदते थे हथियार, पूर्वांचल के दिग्गजों से थे संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मेरठ, देहरादून और कानपुर के गन हाउस से खरीदते थे हथियार, पूर्वांचल के दिग्गजों से थे संपर्क
विज्ञापन
जौनपुर। अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह की जांच में मेरठ, देहरादून और कानपुर के गन हाउस से हथियार और कारतूस खरीने की बात सामने आई है। इनमें कानपुर के हैरिस गन हाउस का नाम भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों ने यहां से कारतूस और दो बोर की बंदूकें खरीदी थीं। गन हाउस के प्रोपराइटर अब्दुल्ला खान समेत 23 वांछितों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जिलों और राज्यों में 10 पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सिग्नल, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये ग्राहकों की तलाश करते थे। इसके बाद उन्हें हथियार और कारतूस की सप्लाई की जाती थी। गिरोह की अधिकतर सप्लाई बिहार में होती थी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी हथियारों की खरीद किए जाने की बात जांच में सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बस, ट्रेन और टेंपो जैसे सार्वजनिक परिवहन साधनों से सफर करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। वे हथियार और कारतूस छोटी-छोटी खेप में ले जाते थे। गिरोह के मुख्य आरोपी शुभम सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह करीब एक महीने पहले अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था।
प्रारंभिक जांच में पुलिस हथियारों की खरीद, उनकी सप्लाई और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को एसपी की ओर से 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।