Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Miscreants who entered a jewellery shop opened fire with a handgun and looted six gold chains.

Ghazipur News: सराफा की दुकान में घुसे बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर सोने की छह चेन लूटी ली

Sun, 01 Nov 2026 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Miscreants who entered a jewellery shop opened fire with a handgun and looted six gold chains.
शहर के बंशीबाजार स्थित एक सर्राफा प्रतिष्ठान में लूट के बाद बाहर जुटे लोग। संवाद - फोटो : doda news
गाजीपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत बंशी बाजार स्थित एक सराफा की दुकान में शनिवार की शाम करीब छह बजे घुसे दो बदमाशों ने सोने की छह चेन लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर बदमाश दुकान के बाहर खड़ी कार से चौकिया के तरफ भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। कुछ देर बाद पहुंचे एसपी विनय कुमार और एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने सराफा व्यवसायी से पूरे घटना की जानकारी ली। एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शाम में बंशीबाजार स्थित एक सराफा की दुकान पर अल्टो कार से तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश कार को स्टार्ट कर उसी में बैठा रहा। दो बदमाश दुकान के अंदर पहुंचे और खरीदने के उद्देश्य से दुकानदार से सोने की चेन मांगकर देखने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक बदमाश दुकान से बाहर आया और तमंचा लेकर भीतर पहुंचा। इसके बाद बदमाश ने दुकान के अंदर दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद काउंटर से सोने की छह चेन लेकर तीनों बदमाश कार से चौकिया की तरफ भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद दुकानदार संजय कुमार वर्मा ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार व कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस टीम सराफा दुकानदार से पूछताछ करने में जुट गई। वहीं, लूट की जानकारी मिलते ही एसपी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने घंटों छानबीन करने के बाद मातहतों को निर्देश दिए।
------
सीसीटीवी को खंगालने में जुटी पुलिस टीम, शुरू की चेकिंग
बंशीबाजार स्थित सराफा की दुकान से हुई लूट के बाद पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। यहीं नहीं बाहर लगे अन्य दुकानों पर सीसीटीवी फुटेज को देखने में टीम जुटी हुई थी। यहीं नहीं दुकान के अन्य कर्मियों से भी टीम एक- एक करके पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही नाकेबंदी करके पुलिस टीम ने भुतहियाटांड, चौकिया, विशेश्वरगंज, रौजा सहित अन्य प्रमुख इलाकों में चेकिंग अभियान भी शुरू कर दी। साथ ही संदिग्धों को उठाने के साथ पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
------
एसओजी सहित चार टीमें गठित की गईं
एसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस के सहित पुलिस की चार टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई हैं। एक टीम दुकान के अंदर घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ दुकानदार से एक- एक बिंदुओं पर पूछताछ कर जानकारी लेने में जुटी हुई है। जबकि एसओजी, सर्विलांस और अन्य तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी हैं। टीम खासकर उन दुकानों के बाहर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, जो चौकिया के तरफ जाने वाले सड़क के किनारे स्थित हैं।


-------
एक बदमाश दुकान के बाहर कार में बैठा था। जबकि दो दुकान के अंदर गए। देखने के बहाने सोने की चेन दुकानदार से ली। इसके बाद बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। दुकानदार संजय कुमार वर्मा के बेटे ने बताया कि बदमाश छह चेन लूटकर ले गए। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों को पुलिस टीम चिह्नित करने में जुटी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।- विनय कुमार सिंह, एसपी गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed