Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Purandarpur police arrested the accused.

Maharajganj News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपित गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Purandarpur police arrested the accused.
फरेंदा। पुरंदरपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उसे ललाइन पैसिया अंडरपास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे विधिक कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र के रूपनदेही जिले के पालिका-2, गैड़हवा गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज पासी पर पुरंदरपुर थाने में पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पीड़ित ने 19 फरवरी 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सूरज पासी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में पीड़िता की बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गौरव राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को शनिवार सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल अखिलेश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed