{"_id":"6ae6581800555355420374f3","slug":"woman-crosses-line-of-control-in-poonch-along-with-her-sheep-and-goats-investigation-initiated-rajouri-news-c-165-1-sjam1004-106910-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पुंछ में महिला भेड़-बकरियों संग नियंत्रण रेखा पार, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पुंछ में महिला भेड़-बकरियों संग नियंत्रण रेखा पार, जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले के गांव कीरनी से एक महिला अपनी भेड़-बकरियों के साथ भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में चली गई। महिला की पहचान 45 वर्षीय रूबीना कोसर पत्नी मोहम्मद शफी के रूप में हुई है। वह शुक्रवार देर शाम से लापता थी, जिसका खुलासा शनिवार दोपहर को हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, सेना और प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों से मिलकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महिला के नियंत्रण रेखा पार जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सामने आ रही स्थिति से यह साफ है कि वह उस पार चली गई है। रूबीना कोसर नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे स्थित क्षेत्र में रहती है। फैंसिंग पर बने गेट पर कैमरों में रिकॉर्डिंग और बायोमीट्रिक पहचान दर्ज होती है।
पूर्व में भी ऐसी घटनाएं
जिले में नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे स्थित गांवों से ऐसे मामले अक्सर सामने आते हैं। ग्रामीण गलती से या जानबूझकर अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर जाते हैं। हालांकि, फैंसिंग लगाए जाने के बाद ऐसे मामलों में काफी कमी आई है। फैंसिंग से पहले सावजियां सेक्टर और मेंढर उपजिला से पूरे परिवार मवेशियों सहित उस पार चले जाते थे।