Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicious death of an ex-serviceman; family members stage a protest with the body.

Jammu News: पूर्व सैनिक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Suspicious death of an ex-serviceman; family members stage a protest with the body.
तहसील अखनूर के गांव गढ़खाल में पुराने विवाद से बढ़ा मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। तहसील अखनूर के गांव गढ़खाल में पूर्व सैनिक विजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को मृतक की पत्नी सुषमा देवी ने गांव के जगदीश लाल उर्फ बिट्टू पर पति को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने गढ़खाल-परगवाल मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे जाम खोल दिया गया। शुक्रवार शाम विजय कुमार, जगदीश लाल उर्फ बिट्टू के घर पहुंचा था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और विजय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस पोस्ट गढ़खाल के प्रभारी उसे एसडीएच अखनूर ले गए। गंभीर हालत के कारण उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, जहां रात को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर शनिवार सुबह सैकड़ों लोग पुलिस पोस्ट के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने एसडीपीओ और एसएचओ को मौके पर बुलाने की मांग की। एसडीपीओ भरत शर्मा, तहसीलदार नरेश कुमार और एसएचओ सुशील चौधरी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच का आश्वासन: तहसीलदार नरेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद परिजनों और ग्रामीणों के बयान लिए जाएंगे। इसके लिए गांव में एक कैंप लगाया जाएगा, जहां जानकारी जुटाई जाएगी। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले को कानून के तहत सजा मिलेगी।

----
यह था पुराना विवाद : इस मामले की पृष्ठभूमि में दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद भी सामने आया है। 3 अक्तूबर को जगदीश लाल की बेटी उमा देवी ने विजय कुमार के बेटे विशाल शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed