फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy death in pond kausambi

तालाब में डूबने से मासूम की मौत

Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
boy death in pond kausambi
crime
बुधवार की सुबह तालाब के किनारे शौच के लिए गया मासूम गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए कूदे दो भाई भी डूबने लगे। शोरशराबे पर जुटे गांव वालों ने तीनों को तालाब से बाहर तो निकाल लिया, मगर एक की मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के चरवा पूरब थोक  गांव का रहने वाला भोपे लाल गरीब किसान है। वह गांव में ही मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पेट पालता है। भोपे लाल सुबह खेत की ओर गया था। साथ में उसके दो बेटे सूरज (5) , नीरज (7) और छोटे भाई का लड़का सोनू (7) भी था। तीनों शौच के लिए तालाब की ओर चले गए। शौच के दौरान सूरज का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोनों भाइयों ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी लेकिन वे दोनों खुद ही गहरे पानी में जाने लगे।
विज्ञापन


शोरशराबे पर ग्रामीण जुटे और तीनों बच्चों को बाहर निकाला। नीरज और सोनू की तो सांसें चल रहीं थी लेकिन सूरज की मौत हो चुकी थी। दोनाें बच्चों को इलाज के लिए पास के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां पर दोनों बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। सूरज की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed