फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to the jewellary cleaner

जेवर साफ करने के बहाने गहना पार करने वालों को पीटा

Tue, 16 Apr 2019 12:34 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 16 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यालय के नेहरू नगर में कथित तौर पर जेवर साफ करने वालों को स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पीटा। दहशत कायम करने के लिए व्यापारियों को कार में भरकर कस्बे में टहलाया गया। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस बीच मौका पाकर कथित आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


नेहरूनगर मोहल्ले में रहने वाले सुरेश के यहां दो लोग पहुंचे। वह बिहार प्रांत के बताए जा रहे हैं। कथित कारोबारियों ने अपना परिचय जेवर साफ करने वालों के रूप में दिया। इस पर सुरेश की बहन ने अपनी चांदी की पायल साफ करने के लिए उन्हें दे दिया। आरोप है कि साफ करने के दौरान उसकी आधी से ज्यादा पायल खत्म हो गई। सुरेश की बहन के शोर मचाने पर जुटे मोहल्ले वालों ने दोनों को पीटने लगे। मामले की जानकारी एसपी प्रदीप गुप्ता और कोतवाल मंझनपुर उदयवीर सिंह को दी गई। कोतवाल ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा और न ही फोर्स भेजी। इसके बाद मोहल्ले के लोग दोनों को कार में भरकर दुर्गा मंदिर की तरफ ले गए और वहां पर भी जमकर पीटा।
विज्ञापन


दोबारा फिर कोतवाल को सूचना दी गई। लेकिन उन्होंने खुद न जाकर डायल-100 को भेजा। इस बीच मौका पाकर दोनों लोग भाग निकले। पुलिस की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है। बताते चले कि जिले में इसी तरह से सक्रिय एक रैकेट लोगों के जेवरात पर हाथ साफ कर रहा है। सरायअकिल इलाके में इसी तरह से ठगी की दो घटनाएं हो चुकी है। ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं के बावजूद कोतवाली पुलिस की उदासीनता लोगों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed