फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, कराया गर्भपात

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, कराया गर्भपात

Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, कराया गर्भपात
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, कराया गर्भपात
विज्ञापन

-तीन साल तक करता रहा मनमानी, गर्भवती होने पर खुला राज, केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पड़ोसी गांव का युवक तीन बरस तक उसकी अस्मत से खेलता रहा। युवती के गर्भवती होेने पर दगाबाज प्रेमी गर्भपात कराने के बाद शादी से मुकर गया। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पड़ोसी गांव के युवक के छलावे में आ गई। शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ तीन साल तक दुराचार करता रहा। कुछ दिन पहले युवती गर्भवती हुई तो शादी की जिद करने लगी। इस पर युवक ने उसे गर्भपात के बाद शादी करने का दिलासा दिलाया। मौका पाते ही एक निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद युवती ने शादी की जिद की तो युवक मुकर गया। प्रेमी की दगाबाजी पीड़िता ने परिजनों को बताई तो वे सन्न रह गए। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई पर युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। शुक्रवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

--------------------
किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की दोपहर खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक उसे दबोच कर खेत की ओर घसीटने लगा। युवक के चंगुल में फंसी किशोरी अस्मत बचाने के लिए चीख पड़ी। किशोरी की चीख सुन खेत में काम कर रहे गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रंामीणों को आते देख युवक किशोरी को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों से बताई। देर शाम पीड़िता के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विवाहिता से युवक ने की छेड़खानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार सुबह घर में अकेली थी। पति दिल्ली में रहकर कमाई करता है। घर में अकेली देख पड़ोसी युवक पहुंचा और उसके साथ मनमानी करने लगा। विवाहिता ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

----------------------



भाजपाइयों ने मनाया जोशी-कल्याण का जन्मदिन
मंझनपुर(ब्यूरो)। भाजपाइयों ने शुक्रवार को पार्टी के शीर्ष नेता मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह का जन्म दिन विकास दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने इस दौरान मंडल अध्यक्षों को सहकारी समितियों के होने जा रहे चुनाव के मद्देनजर प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, दीपचंद्र दिवाकर, अजय पांडेय, पुष्पा देवी, जय सिंह पटेल, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed