फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   50 years old man kill

अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
50 years old man kill
crime
कोतवाली क्षेत्र के डिहवा युसुफपुर राला गांव के अधेड़ फुर्तीलाल की बृहस्पतिवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ लाश गांव के समीप पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ी मिली। सूचना पर एसपी, एएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। मृतक के बेटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उधर अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा युसुफपुर राला गांव निवासी फुर्ती लाल (50) पुत्र चंद्रपाल मौर्या किसान था। वह कई साल से चपरीआम के समीप झोपड़ी बनाकर रहता था। परिवार के अन्य सदस्य गांव के पैतृक मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद कातिलों ने शव गांव के समीप पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया और भाग निकले। सुबह अधेड़ की हत्या की खबर लगते ही घर परिवार के साथ गांव के लोगों का मजमा जमा हो गया।
विज्ञापन


शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, एएसपी वीरेन्द्र कुमार मंझनपुर कोतवाली पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बावत पूछताछ की। मृतक अधेड़ के बेटे जयकरन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने बताया कि शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के  बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के डिहवा गांव के फुर्तीलाल के कत्ल का रहस्य घटना स्थल पर मिली शराब की शीशी में छिपा है। उसने रात में ओसा चौराहे पर किस-किस के साथ शराब पी। किस बात को लेकर साथियों से उसकी झड़प हुई। कातिल जिगरी यार है या फिर कोई और। पुलिस की तहकीकात इन्हीं पहलुओं पर टिकी है। कोतवाल की मानें तो नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही राज का पर्दाफाश होगा।
मंझनपुर कोतवाली कि डिहवा गांव के रहने वाला फुर्तीलाल (50) की बृहस्पतिवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रात में उसने कुछ साथियों के साथ ओसा चौराहे पर छक कर शराब पी थी। इसके बाद साथियों ने दुकान से दोबारा शराब खरीदी थी। फुर्ती लाल की झोपड़ी के समीप पहुंचने पर सभी ने फिर छककर दारू पिया था। इस दौरान नशे में फुर्तीलाल का किससे किस बात को लेकर विवाद हुआ और किसने उसकी हत्या की पुलिस इसके जवाब तलाशने में लग गई है।

कोतवाली क्षेत्र के डिहवा के गांव के फुर्ती लाल ने हत्यारों से अपनी जान बचाने की भरपूर कोशिश की थी। घटना स्थल का मंजर देख ऐसा लग रहा था कि वहां जमकर हाथापाई हुई है। इसी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


 कोतवाली क्षेत्र के डिहवा गांव के फुर्ती लाल का दो दिन पहले किससे विवाद हुआ था। ये भी सवाल अहम है। चर्चा है कि एक व्यक्ति ने तीखी झड़प के बाद उसे देख लेने की धमकी भी दी थी। सूत्रों की मानें तो अधेड़ की हत्या उसी व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर की है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed