फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कच्ची दीवार ढहने से मासूम की मौत, तीन घायल

कच्ची दीवार ढहने से मासूम की मौत, तीन घायल

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
कच्ची दीवार ढहने से मासूम की मौत, तीन घायल
सिराथू तहसील क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव में सोमवार शाम बारिश से सीझी एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इसके मलबे में दबने से एक मासूम की मौत हो गई। वृद्धा सहित दो बालिकाएं घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


सौरई खुर्द निवासी पप्पू मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार शाम उसकी बुजुर्ग मां बेला देवी, बेटा विकास (6) और बेटी श्रेयांशी (5) घर के बाहर दरवाजे बैठी थी। बेला देवी ने पड़ोसी मेवालाल की दो महीने की बेटी को भी खिलाने के लिए गोद में ले रखा था। इस दौरान अचानक दीवार भरभराकर जमींदोज हो गई। सभी लोग इसके मलबे में दब गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबी बुजुर्ग व अन्य को कड़ी मशक्कत कर किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ही दो माह की बच्ची की मौत हो चुकी थी। बाकी घायलों को आननफानन एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed