{"_id":"5aedca404f1c1b57098b8371","slug":"31525533248-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए की फड़ में चटकी लाठी, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुए की फड़ में चटकी लाठी, पांच घायल
Updated Sat, 05 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पूरामुफ्ती के तेवारा गांव में शनिवार दोपहर जुआरियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पांच जुआरी घायल हो गए। नजदीक के निजी अस्पताल में घायलों का इलाज कराया गया। इलाकाई पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है।
तेवारा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर रोज जुए की फड़ सजती है। जुआरी नशे में धुत होकर आते हैं और लोगों से अभद्रता करते हैं। बहू-बेटियों को भी अपशब्द कहते हैं। ग्रामीणों की मानें तो कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं करती। शनिवार दोपहर जुआरियों के बीच बेइमानी को लेकर मारपीट हो गई। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। इसके बाद घायल पांच लोगों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने सभी को डिसचार्ज कर दिया। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।